Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur४१ मिनट पहले

सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पूरे दीन बंधु शुक्ल मजरा पारा गांव में

सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पूरे दीन बंधु शुक्ल मजरा पारा गांव में गेहूं के खेत में लगी आग को एक सिपाही की बहादुरी और तत्परता ने बड़ी घटना में बदलने से बचा लिया।गांव निवासी रामकुमार तिवारी और रमेश पांडेय के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई,जिससे आसपास के खेतों में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था।घटना की सूचना मिलते ही पारा बाजार चौकी पर तैनात कांस्टेबल अमित यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।तेज लपटों के बीच सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए साहस का परिचय दिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के गेहूं के खेत सुरक्षित बच गए,जिससे किसानों को बड़ी क्षति से राहत मिली।ग्रामीणों और किसानों ने सिपाही अमित यादव की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की।वहीं,आग बुझाने के दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें लोग उनकी साहसिक कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares