Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
जलभराव किसी हाल में बर्दाश्त नहीं, सभी इंतजाम करें : सीएम योगी

जलभराव किसी हाल में बर्दाश्त नहीं, सभी इंतजाम करें : सीएम योगी विकास, बाढ़ बचाव व जलनिकासी तैयारियों की समीक्षा में अफसरों को सख्त निर्देश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में जलभराव की समस्या किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने नालों-नालियों की सफाई, पंपों के संचालन और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की बात कही। सीएम ने स्वच्छता, फागिंग, जनसहभागिता, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, गोवंश व डॉग शेल्टर, तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बाढ़ बचाव हेतु तटबंधों की निगरानी और राहत तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
1 likes
0 comments1 shares