लखनऊ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की गरिमामयी बैठक, रिजवान खान

लखनऊ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की गरिमामयी बैठक, रिजवान खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी *लखनऊ।* ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के लखनऊ कार्यालय में रविवार को एक विशेष गरिमामयी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री के.डी. सिंह* ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार सुरक्षा और पत्रकार हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी* और *प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाइस्ता जी* विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान संगठन में दो वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर सम्मानित किया गया। जनाब *रिजवान खान* को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए *मंडल संगठन सचिव (लखनऊ)* के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में *श्री सुभाष गौतम (सम्पादक- सुबह की सोच)* को *मंडल उपाध्यक्ष (लखनऊ)* के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा। रिजवान खान को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों, मित्रों और पत्रकार साथियों में खुशी की लहर है।