Bansgaon Sandesh
Login

आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर ईओ नगर पालिका को

आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर ईओ नगर पालिका को चेतावनी देवरिया । बांसगांव सन्देश । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों का संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका परिषद देवरिया से संबंधित पांच फरियादियों द्वारा अलग-अलग प्रकरण आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराए गए थे। पालिका द्वारा निस्तारण की आख्या अपलोड कर दी गई थी, किंतु फीडबैक एवं निस्तारण में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आवेदक बृजेश कुमार सिंह पुत्र स्व. रविंद्र सिंह निवासी रामनाथ देवरिया द्वारा सड़क एवं सीढ़ी से अतिक्रमण हटाने, मनीष देव पुत्र सूर्यदेव निवासी कठिनइया द्वारा संजीवनी हॉस्पिटल के सामने जलभराव की समस्या एवं सड़क ऊंची कराने, रमन सिंह पुत्र स्व. हरिनारायण सिंह निवासी पिंडरा नगर बाहर द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटवाने, सुजीत तिवारी पुत्र गणेश तिवारी निवासी चकिया श्री मंगलमपुरम द्वारा सड़क पर मिट्टी कार्य कराए जाने तथा मनीष कुमार पांडेय पुत्र स्व. बृजेश पांडेय निवासी तहसील रोड, देवरिया द्वारा नगर पालिका अभिलेखों में नाम दर्ज कराने संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गई थीं। इन प्रकरणों में संतोषजनक फीडबैक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी दी।

1 likes
0 comments0 shares