Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२४ मिनट पहले

तीन सवारी और बिना नंबर के वाहनों पर कसा शिकंजा, 87 वाहनों

तीन सवारी और बिना नंबर के वाहनों पर कसा शिकंजा, 87 वाहनों

तीन सवारी और बिना नंबर के वाहनों पर कसा शिकंजा, 87 वाहनों का चालान जखनिया/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी की उपस्थिति में कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने जखनिया बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक चले अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। पुलिस टीम ने तीन सवारी चलने वाले वाहनों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की।चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की डिग्गी खुलवाकर भी बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी तथा दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने, हेलमेट लगाने और वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया।अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों में 54 वाहनों का चालान किया गया, जबकि अन्य वाहनों के 33 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 87 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जखनिया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति सतर्कता देखने को मिली। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालक अपने वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखें, हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चेकिंग का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ ही वाहन चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने साथ वाहन के सभी जरूरी कागजात रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ, नागेश पटेल, सुनील सिंह, रणजीत सिंह सहित कोतवाली भुड़कुड़ा की पुलिस टीम मौजूद रही। दिन के समय बाजार और प्रमुख मार्गों पर चले इस अभियान को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और बिना आवश्यक दस्तावेज के वाहन चलाने वालों के खिलाफ इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए।

0 likes
0 comments1 shares