Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२ मिनट पहले

देवरिया, आज के जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल

देवरिया, आज के जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल

देवरिया, आज के जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल संस्थाओं को एकजुट होकर मंथन करना होगा जिससे बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके जिससे रोकथाम हो सके संदीप कुमार हाई कोर्ट जस्टिस पटना, देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सभागार में इसिक (ISICH) सम्मेलन: पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश, व जन प्रतिनिधियों का हुआ जुटान, देवरिया। बदलती जीवनशैली के कारण तेजी से पांव पसार रही गंभीर बीमारियों की रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक हेल्थ) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार मे छठे राष्ट्रीय इसिक (ISICH-2026) सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। 'इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सेल्फ इम्प्रूवमेंट, मेडिटेशन एंड कम्प्लीट हेल्प' (इशिक) की इकाई 'नेशनल डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट एंड स्ट्रेस केयर फाउंडेशन' की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में न्यायपालिका, चिकित्सा, राजनीति और प्रशासन से जुड़े दिग्गजों ने सहभागिता की। पटना से डॉ शुभांगी सिंह ने इसका संचालन किया । इस अवसर पर बोलते हुए हाई कोर्ट के माननीय जस्टिस श्री संदीप कुमार जी ने यह बताया कि संपूर्ण स्वास्थ्य या हॉलिस्टिक हेल्थ का मतलब केवल बीमारी होना नहीं है बल्कि शरीर ,मन, नींद, खान पान, व्यायाम ,रिश्ते और जीवन के उद्देश्य -इन सभी का संतुलन है ! उनकी बात का समर्थन करते हुए माननीय जस्टिस श्री अंशुल जी ने देश में सभी स्वास्थ एवं सामाजिक संस्थाओं को एकजुट होकर सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर इस गंभीर लाइफ स्टाइल प्रॉब्लम को रोकने की जरूरत पर बल दिया । माननीय जस्टिस श्री रितेश कुमार जी ने यह बताया कि संपूर्ण स्वास्थ्य का सार है संतुलित खाए, नियमित चलें ,पर्याप्त सोये,तनाव संभाले ,अच्छे रिश्ते बनाए रखें और जीवन में उद्देश्य खोजें। संस्था के अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य वह संपत्ति है जिसकी कीमत अक्सर बीमारी आने के बाद ही समझ में आती है। बीमारी का इलाज आवश्यक है लेकिन स्वास्थ्य की रक्षा उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है । हर दिन की छोटी आदतें भविष्य के बड़े स्वास्थ्य परिणाम की नींव रखते हैं। पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पुष्कर नारायण शाही जी ने कहा की शारीरिक फिटनेस हमें मजबूत बनाती है मानसिक मजबूती हमें स्थिर रखती है और भावनात्मक संतुलन हमें बेहतर इंसान बनाता है। सभा को संबोधित करते हुए माननीय श्री अशोक प्रसाद जी ने जो पूर्वांचल ही नही पूरे देश के गौरव भी हैं। जो विश्व के ऊपर के 10 विद्वान व्यक्तियों में से एक हैं। देश में लाइफ़ स्टाइल जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए देश की सभी जागरूक नागरिकों को अपना राष्ट्रीय एवं मानवीय कर्तव्य निभाते हुए समाज में इसको एक आंदोलन के रूप में लेने पर बल दिया ! नींद ना आना जिसको अंग्रेजी में इनसोम्निया बोलते हैं, जीवन शैली बीमारियों में एपिडेमिक के रूप में फैलता जा रहा है इसको एड्रेस करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। दिल्ली से अस्थि रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर ने एक्सरसाइज के बारे में सम्यक मोह लेने वाले, प्रैक्टिकल विधि से बताकर,लोगों को प्रशिक्षित किया। सभा को डॉक्टर रामशरण वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक गोरखपुर डॉक्टर सुषमा जयसवाल वरिष्ठ शीशु रोग विशेषज्ञ गोरखपुर, देवरिया के वरिष्ठ डॉ समसुल आजम अंसारी ,डॉक्टर चंद्रभान मिश्रा ,डॉक्टर बरेश नागरथ, डॉ जगदीश नारायण पांडे,डॉक्टर जीपी राय, डॉ आर एस यादव,डॉक्टर एक मद्धेशिया, डॉ एके राय, डॉ आकांक्षा जायसवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति रितेश कुमार, न्यायमूर्ति अंशुल एवं पटना उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्कर नारायण शाही शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक दौर में तनाव, खानपान की गलत आदतें और शारीरिक सक्रियता की कमी से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हृदय रोग महामारी का रूप ले रहे हैं। ऐसे में विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से ही तन, मन और समाज को स्वस्थ व संतुलित बनाया जाये समाज को स्वस्थ बनाने के लिए इस तरह के जनजागरूकता अभियानों को समय की मांग बताया। प्रशासनिक व न्यायिक मोर्चे से जिला जज अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर इस तरह के आयोजन की गरिमा बढ़ाई और आशीर्वाद दिया। सीएमओ और CMS देवरिया ने भी आयोजन को सराहा। संस्था के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. अवधेश कुमार सिंह, आयोजन अध्यक्ष डॉ. जीपी राय और आयोजन सचिव डॉ. आकांक्षा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया

0 likes
0 comments0 shares