Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सराहनीय कार्य थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री कुमार हर्ष व

सराहनीय कार्य थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 01 आदतन,पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना धम्मौर पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त के गांव में ढोल नगाड़े से मुनादी थानाध्यक्ष रजत पाण्डेय मय फोर्स के करते हुये अभियुक्त के जिला बदर होने की सूचना दी गई, जिलाबदर के क्षेत्र में दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया, जिलाबदर अवधि में जनपद की सीमा में पाये जाने पर की जायेगी कड़ी वैधानिक कार्यवाही । थानाध्यक्ष थाना धम्मौर द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त शुदा जिलाबदर नोटिस पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष श्री रजत पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 हरिकेश बहादुर सिंह का0 प्रदीप चौधरी का0 अजय कुमार राना के द्वारा जिला बदर अपराधी 1. अफजल खान पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ बब्बू निवासी ग्राम रसूलपुर लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुलतानपुर के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही मौके पर जाकर समक्ष परिवारीजन व ग्रामवासी के जिला बदर अपराधी को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर द्वारा जारी आदेश के क्रम में दिनांक 01.03.2026 से अग्रिम 06 मास तक के लिये जनपद से बाहर किये जाने का आदेश लाउडहेलर से सुनाते हुए तथा डुगडुगी आदि को पिटवाकर सम्पूर्ण ग्राम में ग्रामवासियो के समक्ष जिला बदर की कार्यवाही को सकुशल सम्पन्न कराया गया । *जिला बदर अपराधी एवं अपराधिक इतिहास -* 1. अफजल खान पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ बब्बू निवासी ग्राम रसूलपुर लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुलतानपुर *अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 145/2021 धारा 147/307/353/332/188/269/504/506 भा0द0वि0 व 3 महामारी अधि0 व 56 आपदा प्रबन्धन अधि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना धम्मौर 2. मु0अ0स0 157/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धम्मौर 3. मु0अ0स0 207/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धम्मौर 4. मु0अ0स0 182/2024 धारा 363/366/366ए/376/342 भादवि0 व 5/6 पास्को एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी

0 likes
0 comments0 shares