Bansgaon Sandesh
Login
Balram Singh
Fatehpur१ मिनट पहले

पर्यावरण को चोट! ग्राम समाज के हरे-भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची गूंज

पर्यावरण को चोट! ग्राम समाज के हरे-भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची गूंज

फतेहपुर में पर्यावरण को चोट! ग्राम समाज के हरे-भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची गूंज साक्ष्य के साथ शिकायत: वीडियो और GPS लोकेशन लेकर CM पोर्टल पहुंचे अंकित पटेल, वन विभाग करेगा बड़ी कार्रवाई! फ़तेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के ग्राम परिषदपुर के रहने वाले अंकित पटेल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर लगे हरे-भरे नीम के पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये पेड़ करीब 15 से 20 वर्ष पुराने थे, जिन्हें पूर्व में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाया गया था और ग्रामीण इनकी देखरेख कर रहे थे। शिकायत पत्र के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान की कथित मिलीभगत से इन पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस अवैध कटान के संबंध में ग्रामीणों के पास वीडियो और जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य भी मौजूद हैं। अंकित पटेल ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने और कटे हुए वृक्षों के नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसे प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) फतेहपुर को अग्रसारित कर दिया है, जिसकी नियत तिथि 17 जुलाई 2026 तय की गई है।

0 likes
0 comments0 shares