Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur११ मिनट पहले

बिलारी में आयोजित चौपाल में टप्पू भैया ने भूमि साहनी को किया सम्मानित

बिलारी में आयोजित चौपाल में टप्पू भैया ने भूमि साहनी को किया सम्मानित

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदारनगर ब्लॉक के बिलारी में आयोजित चौपाल में समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने भूमि साहनी को सम्मानित किया। बुधवार को बिलारी में आयोजित कार्यक्रम में भूमि साहनी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया बताते चले बिलारी निवासी संतोष साहनी की पुत्री भूमि ने विगत दिनों रितु इंसान द्वारा रोहतक हरियाणा में आयोजित फ़ैशन वीक में भूमि को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने भूमि की सराहना करते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा सरैया चीनी मिल और डिस्टिलरी के बंद होने पर बेरोजगारी की समस्या हो गई रोजगार के लिये युवा परेशान हैं उन्होंने कहा चौरी चौरा का विकास के लिये स्थानीय प्रतिनिधि का चुनाव करे जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। इस अवसर पर राम प्रवेश सिंह बिनोद सिंह पवन सिंह राजू सिंह भोलानाथ पासवान योगेंद्र सिंह त्रियुगी प्रजापति राधेश्याम यादव रामनाथ भारती रमानिवास पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

0 likes
0 comments1 shares