Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

पी.एन. सेंट्रल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

पी.एन. सेंट्रल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

घघसरा गोरखपुर। पाली ब्लॉक के दोहरिया कला स्थित पी. एन. सेंट्रल एकेडमी में आज सोमवार को वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह तथा पूर्व चेयरमैन नागेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा, “विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। संस्कार और शिक्षा का समन्वय ही सच्ची सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।” ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शैक्षिक आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देते हैं।” पूर्व चेयरमैन नागेन्द्र सिंह ने कहा, “विद्यालय परिवार का यह प्रयास सराहनीय है, जो शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहा है।” विद्यालय के सूत्रधार एडवोकेट विजेंद्र नाथ मिश्रा ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा, “यह विद्यालय निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने घोषणा की, “हम प्रतिवर्ष 50 बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लेते हैं, ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।” छात्र-छात्राओं ने शिक्षाप्रद एवं संस्कारिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

0 likes
0 comments0 shares