सपा प्रवक्ता द्वारा किंग जार्ज स्कूल पर अवैध कब्जा कर बिना मान्यता

सपा प्रवक्ता द्वारा किंग जार्ज स्कूल पर अवैध कब्जा कर बिना मान्यता के फर्जी विद्यालय का संचालन *लखनऊ* चिनहट थाना क्षेत्र धावा के (बी.आर.दूबे एनक्लेव )स्थित किंग जार्ज स्कूल पर सपा प्रवक्ता अजीजुल हसन (डॉ अजीज खान) की गुंडई सामने आई है उनके द्वारा पिछले महीने 20 मई को अपनी पत्नी आयशा खानम व कुछ अन्य महिलाओं दबंग व्यक्तियों के साथ स्कूल में पहुंच कर ताला तोड़कर जबरन स्कूल में घुस आए इस घटना की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है । इसकी शिकायत सी.सी.टी.वी. फुटेज के माध्यम से थाना चिनहट को शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन अजीज खान के रसूख के चलते आज तक कोई कार्रवाई नहीं देखने को मिली है । स्कूल के प्रबंधक के. के. यादव द्वारा बताया गया कि सपा प्रवक्ता डॉ अजीज खान के द्वारा जो की समिति के पूर्व अध्यक्ष थे बिना किसी अनुमति के जो बच्चे यहां रजिस्टर्ड थे वह दूसरी जगह अवैध बिल्डिंग बनाकर क्लास चला रहे हैं । शिक्षा विभाग में बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद कोई अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है प्रबंधक का कहना है कि जिस जगह बच्चों को शिफ्ट कर रहा है वहां की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर बनी हुई है गाड़ियां निकलने से कंपन करती है । डॉ अजीज खान को शिक्षा विभाग की ओर से दो नोटिस जारी होने के बावजूद फरवरी 2026 से लगातार कक्षाएं चल रही है । डॉ अजीज खान के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने से उनके काफी हौसले बुलंद है बच्चों का भविष्य दांव पर लगाकर जर्जर बिल्डिंग में पठन-पाठन करा रहे हैं व आयदिन विद्यालय पर अपने गुर्गो को भेजकर धमकी दे रहे हैं ।