Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoria३६ मिनट पहले

विधायक ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में किया पौधारोपणः वन महोत्सव के तहत" एक पेड़ माँ के नाम"अभियान

भलुअनी।बांसगांव संदेश। देवरिया जिले के बरहज नगर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में मंगलवार को वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक दीपक मिश्र ने पौध रोपण व पौध वितरित कर वन महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं और दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया और विद्यालय के बच्चों को पौधे देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पौध वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी हरीश श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर घनश्याम कुमार, वन दरोगा राज सिंह, वन रक्षक गोविंद यादव और अयूब, तथा पूर्व सभासद प्रदीप जायसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी मौजूद लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा हरित आवरण में वृद्धि करना था। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय सहभागिता की।

0 likes
0 comments0 shares