Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

दिव्यांग छात्रों को मिलेगा ई-ट्राईसाइकिल, ऑनलाइन आवेदन से 65 हजार रुपये तक

दिव्यांग छात्रों को मिलेगा ई-ट्राईसाइकिल, ऑनलाइन आवेदन से 65 हजार रुपये तक की मिलेगी सहायता सुल्तानपुर।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सुल्तानपुर द्वारा जारी लेटर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल जाने वाले दिव्यांग छात्रों को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रति ई-ट्राईसाइकिल अधिकतम 65 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्रों को मिलेगा, जो विद्यालय में अध्ययनरत अथवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पात्र लाभार्थियों में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया सहित अन्य गंभीर शारीरिक दिव्यांगता से प्रभावित छात्र शामिल हैं। लाभार्थी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र सक्षम चिकित्साधिकारी द्वारा जारी होना आवश्यक है।योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के दिव्यांग छात्रों को मिलेगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय कम होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। एक पात्र लाभार्थी को पांच वर्ष में केवल एक बार ई-ट्राईसाइकिल का लाभ प्रदान किया जाएगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक दिव्यांग छात्र निर्धारित पोर्टल पर आवेदन पत्र भरकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares