Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३८ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज *03 सितंबर को मल्हना में होगी जनपद स्तरीय खरीफ

बांसगांव संदेश बरहज *03 सितंबर को मल्हना में होगी जनपद स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी* *त्वरित मक्का विकास योजना के तहत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का भी होगा आयोजन* *देवरिया, 02 सितंबर।* मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के अंतर्गत संचालित कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत खरीफ सीजन में जनपद स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि भवन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में 03 सितंबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, भाटपाररानी, देवरिया में एक दिवसीय जनपद स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी अवसर पर त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी भी आयोजित होगी। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, कृषि निवेश, मक्का उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने उप कृषि निदेशक को गोष्ठी का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

1 likes
0 comments1 shares