Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी

सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के निरीक्षण में पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया।प्रशासन ने इसे सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए कार्रवाई की है।एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares