ब्रह्मपुर में पोषण रैली एवं चौपाल का आयोजन

ब्रह्मपुर गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड ब्रह्मपुर परिसर से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण रैली और पोषण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सभी को पोषण के बारे में तथा अपने बच्चों, गर्भवती महिला, धात्री महिलाओं को कैसे स्वस्थ रखें क्या उनको खिलाए जिससे वह स्वस्थ रहें इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जो भी क्षेत्रीय साग-सब्जी, मौसमी फल व मोटे अनाज हैं इनके प्रयोग करने के बारे में बताया गया इनको प्रोत्साहित किया गया। साथ ही आहार विविधता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मपुर सुमन यादव ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्रह्मपुर राहुल कुमार राय, मुख्य सेविका उषा त्रिपाठी, सरिता मल्ल, निधि सिंह, निगम मौर्य, नीलम व पूजा तथा प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के इंद्र मोहन ओझा सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही। पोषण चौपाल के कार्यक्रम के उपरांत ब्लाक प्रमुख ने पोषण रैली को हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण रैली में पोषण पर स्लोगन संदेश और नारे भी लगाए गए।