60 पार महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर,राशन दुकानों पर मिलेगा ठंडा
60 पार महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर,राशन दुकानों पर मिलेगा ठंडा पानी और गुड़-पेठा सुल्तानपुर।खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया।कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। तीर्थयात्रा, दर्शन या जरूरी काम के लिए प्रदेश में कहीं भी सफर करने पर किराया नहीं देना होगा। आधार या वोटर आईडी से सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा।मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की खाद्यान्न योजना से प्रदेश में करीब 17 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि योजना में जाति,धर्म या राजनीतिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कोटेदारों के लाभांश में भी बढ़ोतरी की गई है।मंत्री ने कहा कि जल्द ही राशन की दुकानों पर लाभार्थियों के बैठने के लिए कुर्सियां और पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था होगी। साथ ही गुड़-पेठा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है।मनोज पांडेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपराध में लगातार कमी आई है। मजबूत कानून व्यवस्था से रोजगार,उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा मित्रों और रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी समेत सरकार की अन्य योजनाओं और उपलब्धियों को भी गिनाया।