Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३७ मिनट पहले

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

चौरी चौरा। क्षेत्र के राजधानी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के राजधानी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवी एसके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में पधारे स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी का सानिध्य प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज नारायण सिंह व प्रबंधक अवध बिहारी सिंह ने विद्यालय की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र पासवान सहित विद्यालय के शिक्षक ,अभिभावक व छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares