Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३४ मिनट पहले

नगर पंचायत डाला बाजार में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

नगर पंचायत डाला बाजार में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

नगर पंचायत डाला बाजार में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा तीन नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी डाला, सोनभद्र। भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को नगर पंचायत डाला बाजार कार्यालय परिसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम नगर पंचायत की माननीय अध्यक्षा एवं अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पूजा कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी सम्मानित सभासदों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया और नगर की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। इस दौरान कार्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। वहीं, नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर पंचायत द्वारा तीन नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा एवं अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तीनों वाहनों को नगर में रवाना किया। नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों के संचालन से नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा संग्रहण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्वच्छ और सुंदर डाला बाजार के लिए नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर सभासदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares