संविधान के द्वारा डॉ अंबेडकर ने समानता का अधिकार दिया डॉ विशाल सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर।क्षेत्र के ग्राम सभा फुलवरिया में खजुआपार रोड स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विशाल सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता मनोज कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सपा के सेक्टर प्रभारी सुरेश चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर सबको समानता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। इस अंबेडकर पार्क में आंबेडकर जी मूर्ति न होने पर डॉ विशाल सिंह ने दो महीने के अंदर मूर्ति लगवाने के लिए कही। सपा महासचिव बबलू अंसारी ने संचालन किया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी सुरेश चौधरी, मजीद सिद्दकी, अनिल रावत, सुदर्शन चौधरी, डॉ जमीर अली, रामप्रीत यादव, श्रीनिवास यादव, वीरेंद्र यादव, रोहित सिंह, सुनील यादव, राजीव गौतम, भीम कुमार आदि उपस्थित रहे।