Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

1,146 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, 4,300 किसानों के परिवारों को 215 करोड़ की सहायता राशि वितरित।

1,146 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, 4,300 किसानों के परिवारों को 215 करोड़ की सहायता राशि वितरित।

1,146 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, 4,300 किसानों के परिवारों को 215 करोड़ की सहायता राशि वितरित। मुख्यमंत्री ने कहा- अन्नदाता किसानों और युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार। कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण। देवरिया 11 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि आवंटित की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। राजस्व विभाग में अब तक 10,836 नियुक्तियां की जा चुकी हैं तथा 7,994 लेखपालों की भर्ती शीघ्र पूरी होगी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2026 तक 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 26 जनवरी तक एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है। साथ ही 42 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सत्यापन के बाद उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए किसानों के प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से 10 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर कुल 4,300 लाभार्थियों के लिए 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि आवंटित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में किया गया, जहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, लाभार्थी, उनके परिजन व प्रबुद्ध जनों सहित उपस्थित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा नियुक्ति पत्र एवं सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की विभिन्न तहसीलों से आए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 9 लाभार्थियों को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया द्वारा पांच-पांच लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के चयनित 24 कनिष्ठ सहायकों को आज मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अर्नव तूफान एवं अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति प्रदान की गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों एवं निराश्रित व्यक्तियों की देखभाल और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वे अनाथ की स्थिति में हैं, उनके जीवन एवं देखभाल के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। इसके तहत पात्र बच्चों को पढ़ाई एवं भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह 4,000 रुपये देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी दलालों एवं बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। लाभार्थी स्वयं पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के मुकदमे अथवा कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। पात्र लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजनों को पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आवश्यकता है कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। सरकार युवाओं को उनकी प्रतिभा एवं योग्यता के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि दुर्भाग्यवश दुर्घटना में परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता था और उन्हें संबल देने वाला कोई नहीं होता था। ऐसे परिवारों की पीड़ा को समझते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की संवेदनशील पहल के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत प्रभावित परिवार को पांच लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यदि निराश्रित महिला की आयु 50 वर्ष से कम है तो उसे आवास तथा उसके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निराश्रित एवं पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। जिस परिवार का मुखिया या कमाऊ सदस्य दुर्घटना में दुनिया छोड़ जाता है, उसके सामने भविष्य को संवारने की बड़ी चुनौती होती है। ऐसे विपरीत समय में परिवार को यह भरोसा होना चाहिए कि उसका अपना भाई बनकर उसे संबल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खड़े हैं। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि दुख की घड़ी में यदि कोई पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तो वह सरकार है, जो उनके भविष्य की चिंता करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों, निराश्रितों और किसानों के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी उनके साथ हैं। उनकी सहायता के लिए हम सभी के दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आने वाले समय में भी सरकार लोगों के दुख और आवश्यकताओं के अनुरूप उनके साथ खड़ी रहेगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषि मंत्री, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर एवं मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने कृषि मंत्री सहित उपस्थित सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के नौ लाभार्थियों निधू देवी, अंजना यादव, चन्द्रा पांडेय, रमावती, सुनीता, शंभू चौहान, अभिषेक सोनकर, बरफी देवी एवं बिंदु देवी को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

0 likes
0 comments0 shares