चौरी चौरा के अश्वनी सरोज ने यूपीएससी परीक्षा में किया नाम रौशन

चौरी चौरा। सरदारनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बघाड निवासी अश्वनी कुमार सरोज ने यूपीएससी (, आई ए एस)परीक्षा मे 922वी रैंक के साथ परीक्षा पास कर अपने परिवार के साथ साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अश्वनी कुमार सरोज की प्रारंभिक शिक्षा चौरी चौरा के बाद गोरखपुर शहर और वाराणसी से उच्च शिक्षा प्राप्त किए पिता पवन कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम मे प्रसाशनिक अधिकारी व माता सुषमा सरोज सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है श्री सरोज के चाचा दिनेश कुमार सरोज वर्तमान मे न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत है उनकी इस उपलब्धि पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, चेतई प्रसाद पटवा, अमरनाथ चौरसिया, प्रहलाद पटवा धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू लाल चौरसिया अभिषेक, कृष्णा चंद पटेल ईश्वर मद्देशिया, डॉ रमेश प्रसाद बैजनाथ सहित तमाम लोगों ने शुभकामना व्यक्त किया है।