Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१४ दिन पहले

अकोढ़ी गांव में भी मतदाता सूची में हेरफेर का प्रयास भाजपाइयों ने

अकोढ़ी गांव में भी मतदाता सूची में हेरफेर का प्रयास भाजपाइयों ने नाम काटने के लिए जमा किया प्रिंटेड फार्म, अब फेसबुक पर कर रहे वाहवाही, कांग्रेस करेगी शिकायत सुलतानपुर। सघन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर का नया मामला सदर विस क्षेत्र से आ रहा है. यहाँ एक भाजपा नेता ने अकोढ़ी गांव के करीब पचास मुसलमानों का नाम कटवाने के लिए प्रिंटेड फार्म बीएलओ के पास जमा कर रसीद ले ली। उन्होने इसे पार्टी का निर्देश बताकर फोटो व कार्यवाही की पोस्ट किया तब मामला चर्चा में आया है। बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडे ने अपने फेसबुक पर भाजपाइयों के साथ एक फोटो पोस्ट की है. इसमें लिखा है कि पार्टी के निर्देश पर उन्होने अकोढ़ी गांव के बूथ संख्या 29 पर जाकर प्रपत्र जमा किये है. इसमें बीएलओ की फोटो और नाम सरिता लिखा है। बताया जाता है कि ये नेता इस गांव के रहने वाले नहीं. इसकी जानकारी कांग्रेस नेता योगेश पांडे को मिली तो उन्होने कहा कि वे बीएलओ से बात कर एसडीएम जयसिंहपुर से शिकायत भी करेंगे।

600 likes
0 comments0 shares