Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria१८ मिनट पहले

रैली निकाल गन्ना किसान को किया जागरूक भाटपार रानी। क्षेत्र के बजाज

रैली निकाल गन्ना किसान को किया जागरूक भाटपार रानी। क्षेत्र के बजाज

रैली निकाल गन्ना किसान को किया जागरूक भाटपार रानी। क्षेत्र के बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल प्रतापपुर में मंगलवार को किसानों को जागरूक करने के लिए बसंतकालीन उन्नतशील गन्ने की बुवाई को लेकर मिल कर्मियों द्वारा किसान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को गन्ना महाप्रबंधक रामकुमार शर्मा द्वारा मिल गेट पर झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की नकदी फसल के रूप में जाना जाता है। इसलिए किसानों को आधुनिक रूप से विकसित गन्ना की बुवाई कर यांत्रिकरण को प्राथमिकता देते हुए अधिक उपज एवं चीनी परता देने वाली गन्ना प्रजातियों की बुवाई करके किसानों को अधिक पैदावार लेना चाहिए। क्योंकि गन्ने के विकास से ही किसान आर्थिक रूप से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि बसंतकालीन बुवाई के लिए अधिक सुविधा दी जा रही है। किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर मैनेजर दिनेश सिंह,दिनेश मिश्रा, अजय सिंह बघेल,संतोष तिवारी, बृजेश दुबे,शुशील,आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares