Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

इसौली के कार्यकर्ता भाजपा का कमल खिलाकर सीएम योगी को देंगे तोहफा...रामचंद्र

इसौली के कार्यकर्ता भाजपा का कमल खिलाकर सीएम योगी को देंगे तोहफा...रामचंद्र मिश्र *कार्यकर्ताओं को विजय के लिए तैयार कर रहे भाजपा के कद्दावर नेता* सुल्तानपुर..यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवाहन के बाद भाजपा का इसौली विजय अभियान जारी है। भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने कुड़वार मंडल के मंगापुर गांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप करके निदान करने का प्रयास किया।यहां रामचंद्र मिश्र ने कहा पीएम मोदी व सीएम योगी देश के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं 100 करोड़ से अधिक सनातन समाज उन्हें सिरमौर बनाकर बैठा है। जनपद आगमन के बाद सीएम योगी द्वारा इसौली में कमल खिलाने का आवाहन उनके लिए एक चुनौती है और इसौली में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत भाजपा का कमल खिला कर वे सीएम योगी के आवाहन को पूर्ण करने का कार्य कर रहे हैं।इसौली का कार्यकर्ता विजय रथ का उपहार योगी जी को देने के लिए तैयार हो रहा है यहां उन्होंने मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं से इसौली में भाजपा को जीताने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर अशोक यादव पूर्व जिला मंत्री विनोद सिंह सोनू सिंह शेर बहादुर हरिराम पाल त्रिभुवन मिश्रा ओमप्रकाश मिश्रा सर्वेश तिवारी अरविंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

0 likes
0 comments0 shares