Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बस में मारी

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बस में मारी

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 3 की मौत - 11 घायल *सुल्तानपुर।* पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के *टेरी गांव के पास* तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह निजी बस *गुड़गांव से बिहार जा रही थी।* टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में *बस सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।* *पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा* हादसे की सूचना मिलते ही *एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह* पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय* पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए *कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर* किया गया है। *जांच जारी* हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। *सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार* ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares