Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

हमीरपुर में भाजपा कार्यालय पर नए केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना गया

हमीरपुर में भाजपा कार्यालय पर नए केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना गया

हमीरपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुत होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की विशेष उपस्थिति रही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट है, जो आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समावेशी विकास जैसे तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, युवाओं और किसानों के हितों को सुरक्षित करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बजट में हर वर्ग के कल्याण और विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बजट की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीलम बाजपेई, राधा चौरसिया, राजकुमार शुक्ला, विनय मिश्रा एवं इंद्रप्रकाश बाजपेई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं छानी में पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता की उपस्थिति में भी बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके अलावा सुमेरपुर ब्लॉक सभागार में सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की उपस्थिति में बजट का प्रसारण सुना गया, जहां ब्लॉक प्रमुख जयनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, भार्गव मिश्रा, गीता ओमर, श्याम धुरिया, अशोक सिंह, रबी गुप्ता, शरद चंदेल, अंकित सिंह एवं अजित गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बजट को देश और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

1201 likes
0 comments0 shares