Bansgaon Sandesh
Login

नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों पर मंथन सिंघनी ग्राम पंचायत के

नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों पर मंथन सिंघनी ग्राम पंचायत के अमृत गार्डेन में होगा श्रीराम कथा महा संगम 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होगा आयोजन *रंजीत सिंह* *सुलतानपुर* बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन कथा स्थल पर आगामी 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाली राजन जी महाराज की संगीतमय नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्किंग से लेकर पेयजल तक, हर व्यवस्था पर चर्चा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बनाई जाएगी अलग-अलग टोली बैठक में कथा स्थल पर पार्किंग, आवागमन, बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग तथा दिव्यांग एवं असहाय श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सुगमता से बैठाने के लिए अलग-अलग टोली व स्वयंसेवकों की व्यवस्था किए जाने पर भी चर्चा हुई। गणमान्य लोगों ने दिए सुझाव व्यवस्थाओं को लेकर रखे अपने-अपने विचार बैठक में मुकेश अग्रहरि, प्रधान राजेश दुबे, पूर्व प्रधान रामनारायण गुप्ता, कैप्टन देवनाथ सिंह, प्रभात सिंह, सुनील सिंह, अवधेश दुबे, आचार्य सूर्यभान पांडेय, विशाल जयसवाल, राजेंद्र मिश्र और कृष्ण कुमार यादव सहित कई लोगों ने कथा आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शिवकुमार सिंह ने मांगा सभी का सहयोग *“जहां जैसी आवश्यकता हो, हमें निर्देश दें”* कथा आयोजक एवं बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आयोजन को निर्विघ्न एवं बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वयं को शिवकुमार सिंह मानकर जहां जैसी आवश्यकता महसूस हो, उन्हें निर्देश दें, ताकि आयोजन से क्षेत्र में एक सुंदर छवि और सकारात्मक संदेश जाए। बैठक में अरविंद सिंह बबलू, बाबा योगीराज, विजय पासी, हजारीलाल साहू, नन्हेलाल तिवारी, रूपेश दुबे, भोला मिश्रा, नरेंद्र अग्रहरि सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares