Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग ८ घंटे पहले

बिना बताए किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज*

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने हरपुर-बुदहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिनों से मैं अपनी बेटी के साथ हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही हूं कि बीते 16 मई 2026 को दोपहर दो बजे के करीब हमारी नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए कहीं चली गई। इधर उधर नात रिस्तेदारो के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 likes
0 comments1 shares