सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित बहमरपुर गांव में दुर्गा जी की मूर्ति
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित बहमरपुर गांव में दुर्गा जी की मूर्ति में आग लगने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि शाम की आरती के बाद रखे गए दीपक से मूर्ति में आग लगी थी।सूचना मिलते ही कुड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।प्रशासन ने तत्काल मूर्तिकार को बुलाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराई तथा नए वस्त्र धारण कराकर उसे पुनः सुसज्जित कराया।हालांकि पुलिस इस घटना को फिलहाल दुर्घटनावश मान रही है,लेकिन पिछले वर्ष भंडारे के दौरान हुए विवाद को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। एहतियातन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है,जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।