Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर युवक को गोली मारने वाला आरोपी 48 घंटे में दबोचा,तमंचा बरामद।कादीपुर

सुलतानपुर युवक को गोली मारने वाला आरोपी 48 घंटे में दबोचा,तमंचा बरामद।कादीपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम अन्दारायपुर में युवक को अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।थानाध्यक्ष श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कटघरा भीमलपुर मोड़ के पास दबिश देकर आरोपी मंदीप तिवारी उर्फ गणेश प्रभाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ग्राम कटघरा भीमलपुर थाना कादीपुर का निवासी है।उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी,डकैती और गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

0 likes
0 comments0 shares