Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

होली फ्लेम एकेडमी बेलघाट में अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन, मेधावी छात्र हुए

होली फ्लेम एकेडमी बेलघाट में अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन, मेधावी छात्र हुए

होली फ्लेम एकेडमी बेलघाट में अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित बेलघाट स्थित होली फ्लेम एकेडमी बेलघाट में अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना रहा। बैठक में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी अध्यापक मौजूद हैं। गोरखपुर जिले के साथ-साथ अन्य आदर्श जिलों से भी शिक्षक यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के डायरेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक सुष्मिता सिंह, स्नेह लता सिंह, प्रिंसिपल अंकित सिंह एवं प्रिंसिपल कंचन श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों ने अपने शब्दों में विस्तार से बताया कि बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शहरों में जाकर अपना और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments0 shares