P
Deoria७ मिनट पहले
जनता दर्शन में दिव्यांग फरियादी को जिलाधिकारी ने तत्काल उपलब्ध कराई ट्राईसाइकिल।

जनता दर्शन में दिव्यांग फरियादी को जिलाधिकारी ने तत्काल उपलब्ध कराई ट्राईसाइकिल। देवरिया 12 अक्टूबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में पथरदेवा निवासी दिव्यांग रामबली यादव पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद यादव ने अपनी असमर्थता को लेकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिलाधिकारी की नजर फरियादी की दिव्यांगता पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी को फरियादी को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री प्रियंका चौधरी द्वारा रामबली यादव को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर फरियादी काफी खुश हुआ तथा जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 likes
0 comments0 shares