जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई,गूंजा नारा-सड़क नहीं तो
जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई,गूंजा नारा-सड़क नहीं तो वोट नहीं सुलतानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के मुईली-दुबेपुर मार्ग की बदहाल हालत को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।कटका क्लब सामाजिक संस्था के नेतृत्व में लोगों ने जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं।कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि वर्षों से सड़क बदहाल है। बरसात में यह मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे छात्रों, किसानों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई शिकायतों के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है, जो व्यवस्था की नाकामी का प्रमाण है।ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और पूरे क्षेत्र में सड़क नहीं तो वोट नहीं अभियान चलाया जाएगा।