Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

गोमती नगर में देर रात कार टक्कर के बाद सामूहिक हमला, नकदी व जेवरात लूटे जाने का आरोप

गोमती नगर में देर रात कार टक्कर के बाद सामूहिक हमला, नकदी व जेवरात लूटे जाने का आरोप

लखनऊ, बांसगांव संदेश। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खण्ड क्षेत्र में 20 फरवरी 2026 की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शिकायतकर्ता रवि दूबे के अनुसार वह अपने मित्रों योगेश पाण्डेय और विजय पाण्डेय के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसबीआई बैंक, विभूति खण्ड के पास गलत दिशा से आ रही एक क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने अपने 10 से 12 साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने ईंट, बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पीड़ितों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी और ₹1,31,000 नकद के साथ सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। मामले में थाना विभूति खण्ड में मुकदमा दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक इरशाद अहमद को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares