Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

घायल बछड़े की जान पशु मित्रों ने बचाई जान गगहा गोरखपुर बांसगांव

घायल बछड़े की जान पशु मित्रों ने बचाई जान गगहा गोरखपुर बांसगांव

घायल बछड़े की जान पशु मित्रों ने बचाई जान गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के अतायर बस स्टॉप के सामने एक तेज रफ्तार सफेद अर्टिगा कार ने एक बछड़े को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। हादसे में बछड़े के सींग और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पशु सेवा के लिए समर्पित पशु मित्र डॉ. श्याम दत्त पाण्डेय और पशु सेवक विकास पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की। डॉ. श्याम दत्त पाण्डेय और विकास पाण्डेय की संवेदनशीलता और तत्परता की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो बछड़े की हालत और गंभीर हो सकती थी। इस मौके पर रानू सिंह, अरुण पाण्डेय, विशाल यादव, सोमनाथ यादव और संजीव चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पशु मित्रों के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हिट एंड रन करने वाले वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

0 likes
0 comments0 shares