Kushinagarलगभग १ घंटा पहले
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ

कुशीनगर कलेक्ट्रेट में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिलाधिकारी संजय चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने उपाध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव, महामंत्री निलरतन श्रीवास्तव समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीएम कुशीनगर संजय चौहान ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जनहित के मामलों में प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल ज़रूरी है।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश पाण्डेय, रवीन्द्र उपाध्याय, बृजभान तिवारी और प्रेम प्रकाश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन किशोर यादव ने किया।
0 likes
0 comments0 shares