Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२८ दिन पहले

बसंत पंचमी पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिमा का विधिवत अनावरण

बसंत पंचमी पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिमा का विधिवत अनावरण

कुरारा, हमीरपुर। कुरारा कस्बा स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिक्षा, ज्ञान एवं कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की नवीन प्रतिमा का विधिवत अनावरण श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति और संस्कारमय वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या एवं सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा ने मां सरस्वती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक, संस्कार एवं सृजनात्मकता की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच की निरंतर प्रेरणा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह, शमशेर सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।

2000 likes
0 comments0 shares