शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार छह माह पूर्व घर से ले जाने का आरोप, सिकरीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बेलघाट/सिकरीगंज, गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपचन्द पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम जैती, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि लगभग छह माह पूर्व युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया था। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस मामले में सिकरीगंज थाने में मु0अ0सं0 334/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 64, 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 नवंबर 2026 को आरोपी दीपचन्द को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लव कुमार सिंह एवं कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है