Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur३० मिनट पहले

समाजसेवा और प्रगतिशील खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए धर्मशीला सिंह सम्मानित

समाजसेवा और प्रगतिशील खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए धर्मशीला सिंह सम्मानित

गोरखपुर। जनपद की वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान धर्मशीला सिंह को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता जताई और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी धनंजय सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शशिकांत यादव, डॉ. प्रगति यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रगतिशील खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। धर्मशीला सिंह का सम्मान समाजसेवा और कृषि क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है।

0 likes
0 comments0 shares