Bansgaon Sandesh
Login

तिरंगे की आन-बान-शान में रंगा डालिमस सनबीम स्कूल,मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

तिरंगे की आन-बान-शान में रंगा डालिमस सनबीम स्कूल,मेधावी बच्चों को मिला सम्मान सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा स्थित डालिमस सनबीम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास,उमंग और राष्ट्रप्रेम के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगा शान से लहराया तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा।मुख्य अतिथि सौ शैया अस्पताल कुमारगंज,अयोध्या के चिकित्सक डॉ.अरविंद मौर्या और विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।राष्ट्रगान के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी।समारोह का सबसे खास आकर्षण शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा।प्रबंधक निर्मल सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत को सराहा।सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।शिक्षकों और अभिभावकों ने तालियों से मेधावियों का उत्साह बढ़ाया।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने बच्चों में देशप्रेम,अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान शिक्षा,संस्कार,प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय के आयोजन और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम में प्रबंधक मनोज कुमार सिंह,निदेशक ज्योति सिंह,उप प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह,सचिव अखिलेख प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य ऋषि कुमार सिंह और डॉ.सुरभि मौर्या समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं,अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares