Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सुलतानपुर धनपतगंज थाना पुलिस,स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या

सुलतानपुर धनपतगंज थाना पुलिस,स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि धनपतगंज थाना क्षेत्र के बसन्तपुर चन्दौर निवासी हरिनन्द पुत्र अंगद पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस टीम ने उसे बेनीपुर स्थित ईंट भट्ठे से सिक्सलेन की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष अंजू मिश्र ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाने के बाद मुकदमे में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ा दी गई थीं।इस मामले में अन्य आरोपी अंगद, देवानन्द व बाल्मीकि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा, स्वाट टीम के निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा समेत धनपतगंज थाना व स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares