Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
रक्षाबंधन पर पत्नी के मायके जाने को लेकर पति और सास ने मार पीटकर किया घायल, दी तहरीर
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघवलिया निवासिनी वंदना पत्नी रघु प्रसाद ने पति और सास पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघवलिया निवासिनी वंदना पत्नी रघु प्रसाद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे पति परदेश में रहते हैं और इस समय घर पर हैं।हम रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके चली गई, उसी बात को लेकर जब मैं वापस घर आई तो नाराज पति और सास ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares