Bansgaon Sandesh
Login
Ramapati MAURYA
Sultanpur१ मिनट से कम पहले

गांधी-शास्त्री जयंती पर अनुराग बालिका इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने

गांधी-शास्त्री जयंती पर अनुराग बालिका इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने

गांधी-शास्त्री जयंती पर अनुराग बालिका इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत* करौंदी कला, सुल्तानपुर। अनुराग बालिका इंटर कॉलेज नारायनपुर नागनाथपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की छात्राओं सुमन, श्रेया एवं मोनी ने देशभक्ति गीतों और भाषण के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, सादगी, त्याग और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, मेहनत, सत्य और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें। प्रधानाचार्य ने कहा कि “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी देश के विकास में किसानों और जवानों के महत्व को दर्शाता है, जबकि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग समाज को शांति एवं सद्भाव की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रागिनी मिश्रा, शिक्षक अमर बहादुर सिंह, शिक्षिकाएं प्रतिभा सिंह, सावित्री सहित कर्मचारी मोनू एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

0 likes
0 comments0 shares