ग्राम सभा ब्रम्हसारी को मिली विकास की सौगात, विधायक निधि से बनेगी

ग्राम सभा ब्रम्हसारी को मिली विकास की सौगात, विधायक निधि से बनेगी 140 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बेलघाट/। ग्राम सभा ब्रम्ह सारी को विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। 325 खजनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, पूर्व मंत्री एवं विकास पुरुष श्रीराम चौहान की पहल पर विधायक निधि से 140 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा ग्राम सभा के विकास को नई गति प्राप्त होगी। निर्माण कार्य के शुभारंभ से पूर्व सड़क का विधिवत पूजन ग्राम के सम्मानित एवं समाजसेवी श्री राम प्रकाश तिवारी जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री रामचेत तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, राम ललित यादव, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक श्रीराम चौहान जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। ग्राम सभा ब्रम्हसारी के लोगों ने विधायक जी को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई। रिपोर्ट : भोला गौड़, संवाददाता बांसगांव संदेश न्यूज़, बेलघाट