विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, हरित
विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प *कादीपुर,सुलतानपुर* *विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा रामकुमार यादव महाविद्यालय परिसर,दियरा बाजार में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अनमोल अग्रहरि ने की।* *कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।* *वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।* *इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री फूलचंद्र यादव,डॉ.अमरनाथ शर्मा,मृणाल गौरव, इरफान खान,उत्तम जायसवाल,दीपांकर बरनवाल,संजय तिवारी,रूपेश बरनवाल,छोटेलाल सोनकर,संतोष यादव, प्रदीप श्रीवास्तव,वीरेंद्र कुमार यादव,विवेक यादव एवं बृजेश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* *कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।* *🌱 "एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती माँ के नाम।" 🌱* *वृक्ष ही जीवन हैं*, *आइए मिलकर धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।*