*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो ने वन विभाग और
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो ने वन विभाग और पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है।एसपी चारु निगम के निर्देश पर बल्दीराय थाने में सेवानिवृत्त वन रक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उपक्षेत्रीय वन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि अवैध महुआ कटान और अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज होकर वायरल ऑडियो में उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा जूतों से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अधिकारी ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।