Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

सोनभद्र से लखनऊ रवाना हुए पत्रकारों के कदम, गूंजेगी प्रांतीय समस्याओं की आवाज

सोनभद्र से लखनऊ रवाना हुए पत्रकारों के कदम, गूंजेगी प्रांतीय समस्याओं की आवाज

सोनभद्र से लखनऊ रवाना हुए पत्रकारों के कदम, राजभवन और डिप्टी सीएम के समक्ष गूंजेगी प्रांतीय समस्याओं की आवाज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में लखनऊ अधिवेशन में शामिल होगी जिला अध्यक्ष संतोष साहनी की टीम सोनभद्र। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और क्षेत्रीय जन-समस्याओं को सूबे की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने के लिए सोनभद्र के पत्रकारों का एक बड़ा जत्था लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए सोनभद्र जिला अध्यक्ष संतोष साहनी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों की टीम ने कूच किया है। यह टीम न केवल पत्रकारों के हितों की पैरवी करेगी, बल्कि आदिवासी और औद्योगिक बाहुल्य क्षेत्र सोनभद्र की मूलभूत समस्याओं से भी शासन को अवगत कराएगी। लखनऊ में आयोजित इस महत्वपूर्ण अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सोनभद्र इकाई का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात करेगा। जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने रवानगी के दौरान बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सोनभद्र जैसे सुदूर और संवेदनशील जनपद में पत्रकारिता कर रहे साथियों की सुरक्षा, उनके उत्पीड़न को रोकने और ग्रामीण पत्रकारों को बुनियादी सुविधाएं व अधिमान्यता दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना है। इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल सोनभद्र क्षेत्र की प्रमुख प्रशासनिक, सामाजिक और क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपेगा। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश भर के पत्रकारों का जमावड़ा हो रहा है, जहां पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। सोनभद्र के पत्रकार साथी जमीनी स्तर पर जनता की आवाज बुलंद करते हैं। लखनऊ अधिवेशन के माध्यम से हम शासन और सत्ता के शीर्ष नेतृत्व को यह बताने जा रहे हैं कि चौथे स्तंभ की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमारी टीम डिप्टी सीएम और राजभवन के समक्ष सोनभद्र की समस्याओं और पत्रकारों के मान-सम्मान की लड़ाई को पूरी प्रखरता के साथ रखेगी। सोनभद्र से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली टीम में जिले के विभिन्न तहसीलों और ब्लॉक स्तर के कर्मठ पत्रकार साथी शामिल हैं। रवानगी के वक्त पत्रकारों में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने एक सुर में पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ साथियों ने कहा कि यह अधिवेशन सोनभद्र की आवाज को प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान देने का काम करेगा।अब देखना यह होगा कि लखनऊ के इस महामंच पर सोनभद्र की टीम द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सूबे की सरकार और शीर्ष प्रबंधन क्या सकारात्मक कदम उठाता है।

0 likes
0 comments1 shares