*धनपतगंज-नौगवांतीर मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी,1.08 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क*
*धनपतगंज-नौगवांतीर मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी,1.08 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क* सुल्तानपुर।सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के प्रयास से धनपतगंज से नौगवांतीर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।लंबे समय से जर्जर और उपेक्षित इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण करीब 108.082 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विभाग की ओर से अयोध्या मंडल के अधीक्षण अभियंता को स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।स्थानीय लोग काफी समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।विधायक विनोद सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास किया था। अब सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।