Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur४४ मिनट पहले

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म) के जरिए जनसुनवाई से जुड़े रहे, जिससे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दूरभाष एवं वर्चुअल माध्यम से निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

0 likes
0 comments0 shares